पेइचिंग ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी में चीनी ब्रांड के नए ऊर्जा वाहनों पर होगी लोगों की नज़र

18वीं पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी 25 अप्रैल से 4 मई तक, चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगी। बता दें कि हर दो साल में एक बार आयोजित की जाने वाली पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी वर्ष 1990 से शुरू हुई। अपनी स्थापना से लेकर अब तक, यह प्रदर्शनी घरेलू.

18वीं पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी 25 अप्रैल से 4 मई तक, चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगी। बता दें कि हर दो साल में एक बार आयोजित की जाने वाली पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी वर्ष 1990 से शुरू हुई। अपनी स्थापना से लेकर अब तक, यह प्रदर्शनी घरेलू और विदेशी वाहन कंपनियों के लिए नवीनतम उत्पादों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। मौजूदा पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी का कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 2.2 लाख वर्ग मीटर है। इस दौरान, 117 विश्व प्रीमियर वाहन (बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 30 वैश्विक प्रीमियर वाहन सहित), 41 कॉन्सेप्ट वाहन और 278 नई ऊर्जा वाले वाहन समेत चीनी और विदेशी वाहन कंपनियों के नवीनतम उत्पाद प्रदर्शित होंगे।

इस बार की पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी की थीम “नया युग, नए वाहन” है, जिसमें नए ऊर्जा वाहन प्रमुख होंगे, और चीन के स्वतंत्र ब्रांडों वाले नए ऊर्जा वाहन मुख्य आकर्षण भी होंगे। 

उल्लेखनीय बात यह है कि हाल के वर्षों में, चीन का नया ऊर्जा वाहन उद्योग तेज़ी से विकसित हुआ है। चीन के नए ऊर्जा वाहन का निर्यात पैमाना लगातार बढ़ रहा है, और यूरोपीय व अमेरिकी बाजारों में निरंतर विस्तार हो रहा है। 

चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता संघ के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में चीन ने 12.03 लाख नए ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जिसमें साल 2022 की तुलना में 77.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस वर्ष जनवरी से मार्च तक के तीन महिनों में, चीन ने 3.07 लाख नए ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इस अवधि से 23.8 प्रतिशत अधिक है।

वैश्विक वाहन उद्योग के परिवर्तन और उन्नयन तथा हरित विकास की मुख्य दिशा के रूप में, नए ऊर्जा वाहन का विकास चीन के ऑटोमोबाइल उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक रणनीतिक विकल्प बन गया है। नया ऊर्जा वाहन उद्योग न केवल चीन के आर्थिक विकास के लिये नया इंजन, बल्कि “चीन का बिजनेस कार्ड” भी बन जाएगा।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News