Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोक्यो के स्कूल में मिर्च स्प्रे, 30 से अधिक विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती

June 12, 2024

टोक्यो के स्कूल में मिर्च स्प्रे, 30 से अधिक विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के एक स्कूल में मंगलवार को मिर्च स्प्रे के संपर्क में आने के कारण पीड़ित 30 से अधिक विद्यार्थिंयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचावकर्मियों के हवाले से बताया कि घटना आज सुबह करीब 09:55 बजे टोक्यो कोरियन स्कूल में उस समय हुई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ विद्यार्थियों ने अपने दोस्त का स्प्रे का इस्तेमाल कक्षा में कर दिया, जिसकी चपेट में 30 से अधिक विद्यार्थी आ गये और उनकी आंखों में जलन शुरू हो गयी। सूचना मिलते ही 12 से अधिक एम्बुलेंस और पुलिस वाहन मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें