Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस छिन कांग से मिले

April 23, 2023

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस छिन कांग से मिले

फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने 22 अप्रैल को मनीला में चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात की। मार्कोस ने छिन कांग से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपनी बधाई देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 48 साल पहले, मेरे पिता, दिवंगत राष्ट्रपति फ़ेरदिनानद मार्कोस और चीनी नेताओं की पुरानी पीढ़ी ने संयुक्त रूप से फिलीपींस और चीन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने का सही निर्णय लिया, जो कीमती विरासत है। लंबे समय से, फिलीपींस और चीन ने घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखा है और सहयोग करते हुए उपयोगी परिणाम हासिल किया है। थाइवान का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है और फिलीपींस हमेशा की तरह एक चीन की नीति का पालन करेगा। फिलीपींस स्वतंत्रता का पालन करते हुए किसी भी कतार में खड़ा नहीं होगा और किसी का पक्ष नहीं लेगा। फिलीपींस चीन के साथ दोस्ती को गहरा करने, सहयोग का विस्तार करने, संपर्क को मजबूत करने और समुद्री मुद्दों का उचित निपटारा करने को तैयार है, ताकि वह द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति में हस्तक्षेप न करें, और क्षेत्रीय शांति व समृद्धि बनाए रखें।
छिन कांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से राष्ट्रपति मार्कोस को बधाई देते हुए कहा कि चीन और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद के इतिहास ने पूरी तरह से साबित कर दिया है कि आपसी सम्मान, मैत्रीपूर्ण संबंध, भरोसेमंदता और आपसी लाभ वाले सहयोग दोनों पक्षों के मूल हितों के अनुरूप हैं। नई स्थिति और नई चुनौतियों के सामने दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों की सही दिशा को मजबूती से पकड़ना, संपर्क को गहरा करना, आपसी विश्वास को बढ़ाना, कठिनाइयों व हस्तक्षेप को दूर करना चाहिए, ताकि सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण किया जा सके और चीन-फिलीपींस संबंध स्वस्थ और स्थिरता के रास्ते पर आगे चल सके।
छिन कांग ने बताया कि इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मार्कोस की चीन यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी कर पुष्टि की कि दोनों देशों को अच्छे पड़ोसी, अच्छे रिश्तेदार और अच्छे साझेदार होने चाहिए। आशा है कि फिलीपींस चीन के साथ इस खूबसूरत दृष्टि को साकार करने के लिए समान कोशिश करेगा। यह आशा भी है कि फिलीपींस इतिहास की सामान्य प्रवृत्ति को सही ढंग से समझेगा, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समग्र स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के लोगों के मौलिक हितों से थाइवान और समुद्र से संबंधित मुद्दों का उचित निपटारा करेगा, और चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करते हुए रणनीतिक स्वतंत्रता का पालन करने और पक्ष न चुनने की प्रतिबद्धता को लागू करेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें