Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ़िलीपीनी जहाज़ों ने चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए जानबूझकर चीनी तटरक्षक जहाज़ों को टक्कर मारी

September 16, 2025

फ़िलीपीनी जहाज़ों ने चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए जानबूझकर चीनी तटरक्षक जहाज़ों को टक्कर मारी

पेइचिंग समयानुसार 16 सितंबर को, फ़िलीपींस ने दस से ज़्यादा सरकारी जहाजों को विभिन्न दिशाओं से चीन के हुआंगयेन द्वीप के क्षेत्रीय जल में अवैध घुसपैठ करने के लिए संगठित किया। चीनी तटरक्षक बल ने क़ानून के अनुसार फ़िलीपीनी जहाजों के ख़िलाफ़ चेतावनी, मार्ग नियंत्रण और पानी की बौछारों सहित नियामक उपाय लागू किए। उसी दिन लगभग 10 बजे, फ़िलीपीनी सरकारी जहाज़ नंबर 3014 ने चीन की बार-बार दी गई चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करते हुए सामान्य क़ानून प्रवर्तन में लगे चीनी तटरक्षक जहाज़ों को गैर-पेशेवर व ख़तरनाक तरीक़े से जानबूझकर टक्कर मारी। फ़िलीपींस की जानबूझकर, उल्लंघन और भड़काऊ कार्रवाई गंभीर प्रकृति की है। फ़िलीपींस इस टक्कर के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। चीनी तटरक्षक ब्यूरो के प्रवक्ता गान यू ने यह बात कही।

16 सितंबर को, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। इस के दौरान लिन च्येन ने कहा कि हुआंगयेन द्वीप चीन का अभिन्न हिस्सा है। फिलीपींस द्वारा हुआंगयेन द्वीप के प्रादेशिक जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए कई सरकारी जहाजों को भेजने से चीन की संप्रभुता, अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन हुआ है और समुद्री शांति एवं स्थिरता को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा है। चीन ने अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए हैं, जो निंदा से परे है।

तथ्यों ने एक बार फिर साबित किया है कि समुद्र में फिलीपींस द्वारा जानबूझकर किया गया उल्लंघन और उकसावे का कार्य तनावपूर्ण स्थिति का मूल कारण है। फिलीपींस को तुरंत अपने उल्लंघन और उकसावे को रोकना चाहिए और अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए चीन के दृढ़ संकल्प को चुनौती देने से बचना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें