Site icon Dainik Savera Times

Philippines ने लाल सागर में जहाज के चालक दलों पर हमले की पुष्टि की

मनीला: फिलीपींस ने शुक्रवार को कहा कि 12 जून को लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने एक मालवाहक जहाज पर हमला किया था जिसके चालक दल में फिलिपिनो नाविक भी शामिल थे। फिलीपींस के विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) ने कहा , ‘‘फिलीपींस सरकार फिलिपिनो चालक दल की सुरक्षा और कल्याण को सुरक्षित करने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी। हम संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से नाविकों के मानवाधिकारों की रक्षा करने का आह्वान करते हैं।’’

डीएफए ने यह नहीं बताया कि जहाज पर कितने फिलिपिनो सवार थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक जहाज पर 20 से ज्यादा फिलिपिनो चालक दल के सदस्य काम कर रहे थे। यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को लाल सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले, यूनानी स्वामित्व वाले जहाज एमवी ट्यूटर पर बम हमला किया। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, फिलीपींस दुनिया में समुद्री श्रम के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जो पूरी दुनिया में 12 लाख नाविकों का लगभग पांचवां हिस्सा प्रदान करता है।

Exit mobile version