Site icon Dainik Savera Times

Brunei की दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रवाना हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति Ferdinand Romualdez Marcos

मनीला: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस रक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मंगलवार को ब्रुनेई के लिए रवाना हुए। ब्रुनेई रवाना होते समय श्री मार्कोस ने कहा कि वह और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे, समृद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से नयी पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी और सहयोग के मुद्दों का पता लगाएंगे।

उन्होंने कहा, “हमें दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को गहरा करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि फिलीपींस को “सुरक्षा से लेकर पर्यटन और कृषि तक कई समझौते करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा और रक्षा पर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज शांगरी-ला डायलॉग में मुख्य भाषण देने के लिए सिंगापुर जाएंगे, जो शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Exit mobile version