हाल ही में फिलीपींस ने लगातार रेन’आई जियाओ और हुआंगयान द्वीप पर अधिकार उल्लंघन के उकसावे की कार्रवाई की है। ये दो बार का उपद्रव चीन-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक के ठीक पहले और बाद में हुआ है, समुद्र के मुद्दे का इस्तेमाल करके उपद्रव मचाकर वार्ता और सहयोग के माहौल को नुकसान पहुंचाने का इरादा पूरी तरह से ज़ाहिर है। लेकिन ये उकसावा निश्चित रूप से व्यर्थ होगा, और चीन-आसियान सहयोग की निरंतर प्रगति की प्रवृत्ति को बिल्कुल भी रोक नहीं सकता।
वर्तमान में चीन-आसियान सहयोग तेज़ गति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस साल दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक भागीदारी स्थापित होने का 5वां वर्ष है। चीन और आसियान के 8 देशों के बीच द्विपक्षीय साझे भविष्य वाले समुदाय की सहमति हासिल करने से लेकर मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 संस्करण के उन्नयन प्रोटोकॉल के औपचारिक हस्ताक्षर होने तक, दोनों पक्षों के सहयोग में पर्याप्त लचीलापन और शक्ति है। पिछले साल द्विपक्षीय व्यापार का मूल्य 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, लगातार 6 वर्षों से दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार हैं। इस साल की पहली छमाही में चीन का आसियान के साथ आयात-निर्यात पिछले साल की तुलना में 18.2% बढ़ा है, पारस्परिक लाभ और साझी जीत वाले सहयोग का मूल आधार चट्टान की तरह मजबूत है।
फिलीपींस के इस उपद्रव का मूल कारण यह है कि बाहरी साम्राज्यवादी ताकतें चीन-आसियान सहयोग को गहराई और वास्तविकता में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती हैं। वे बार-बार दक्षिण चीन सागर में आग भड़काती हैं और टकराव उकसाती हैं। फिलीपींस की घरेलू दक्षिणपंथी ताकतें उनके साथ मिलीभगत करती हैं। इस साल आसियान के घूर्णन अध्यक्ष के पद का फायदा उठाकर, वे दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को ‘बहुपक्षीकरण’ करने का दुष्प्रयास करते हैं और क्षेत्रीय सहयोग एजेंडे का अपहरण करना चाहते हैं। लेकिन फिलीपींस के झूठ लोगों को धोखा नहीं दे सकते। चीन ने क्रमशः दो स्थानीय वीडियो जारी किए हैं, जिनमें फिलीपींस की ओर से पहले चीनी कर्मियों पर हमला करने और चीनी तटरक्षक जहाज़ को खतरनाक तरीके से टक्कर मारने की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट रूप से दर्ज की गई है, तर्क और सबूतों के साथ फिलीपींस के विकृत प्रचार का पर्दाफाश किया गया है।
चीन-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक में फिलीपींस ने अपने उकसावे को मुद्दा बनाकर बात की, लेकिन आसियान के सभी देशों ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। आसियान महासचिव ने स्पष्ट रूप से दक्षिण चीन सागर को शांति, सहयोग और मित्रता का सागर बनाने का समर्थन करने का रुख दिया। मलेशिया के विदेश मंत्री ने सीधे तौर पर यह बात खोल दी कि ‘क्षेत्र से बाहर के देशों का दक्षिण चीन सागर से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी वे बार-बार अपनी ताकत दिखा रहे हैं’। क्षेत्र के सभी देश सामान्य रूप से इसी साल जल्द से जल्द ‘दक्षिण चीन सागर आचार संहिता’ को अंतिम रूप देने की उम्मीद रखते हैं। सहमति स्पष्ट है: दक्षिण चीन सागर की स्थिरता बनाए रखना और सहयोग को गहरा करना ही क्षेत्र का सामूहिक हित है। जैसा कि जानकारों का मानना है कि फिलीपींस के सहयोग को हाईजैक करने की साज़िश का नाकाम होना यह साबित करता है कि यह इलाके के देशों की मिली-जुली इच्छा है।
कुछ देशों के उकसावे के शोर, बाहरी ताकतों का हस्तक्षेप और विनाश केवल मकड़ी के पैर से हाथी को रोकने जैसा व्यर्थ प्रयास है। चीन और आसियान के पास हस्तक्षेप को दूर करने के लिए पूरी बुद्धि है। वे शांति और सहयोग को दक्षिण चीन सागर की मुख्य धारा बनाएंगे, दोनों का सहयोग एशिया के विकास का शक्तिशाली इंजन बना रहेगा, और उथल-पुथल वाले बदलती दुनिया में स्थिरता की शक्ति का संचार करेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रप, पेइचिंग)

