Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

उड़ान के दौरान पायलट की हुई मौत, विमान की आपातकालीन लैंडिंग

October 10, 2024

उड़ान के दौरान पायलट की हुई मौत, विमान की आपातकालीन लैंडिंग

इस्तांबुल: सिएटल से इस्तांबुल के मार्ग पर उड़ान के दौरान पायलट की मौत होने के कारण तुर्की एयरलाइंस के एक यात्री विमान की बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 06 बजे न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 59 वर्षीय कैप्टन इलसेहिन पहलवान उड़ान के दौरान बेहोश हो गए। विमान में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान किए जाने के बावजूद उन्हें बचाने के प्रयास असफल रहे। एयरलाइन के प्रवक्ता याह्या उस्तुन ने पुष्टि की कि कॉकपिट चालक दल ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए न्यूयॉर्क जाने का विकल्प चुना। विमान ने मंगलवार शाम को सिएटल से उड़ान भरी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें