Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुआ विमान हादसा, कुल 72 यात्री थे सवार

January 15, 2023

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुआ विमान हादसा, कुल 72 यात्री थे सवार

नेपाल: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। विवरण की प्रतीक्षा है।

काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।एयरलाइंस का यात्री विमान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान नदी में गिर गया और विमान को आग लग गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीम ने हादसे वाली जगह से अब तक 16 शव बरामद किए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें