Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

October 2, 2023

Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

जोहानिसबर्गः दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण हीरे की एक खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार एक भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे सहित 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में प्रकाशित खबरों से यह जानकारी सामने आई है। समाचार वेबसाइट ने अपनी खबर में बताया कि मशावा के जवामहांडे इलाके में हुए विमान हादसे में खनन कंपनी रियोजिम के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। रियोजिम सोने और कोयले का उत्पादन करने के साथ-साथ निकल और तांबे को परिष्कृत करने वाली एक प्रमुख खनन कंपनी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

खबराें के मुताबिक, रियोजिम के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान शुक्रवार को हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ। एकल इंजन वाला विमान मुरोवा डायमंड खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी सह-मालिक रियोजिम है। खबर के अनुसार, जवामहांडे में पीटर फार्म में गिरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसमें संभवत हवा में विस्फोट हो गया। इसमें बताया गया है कि हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

एक अखबार ने पुलिस के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया कि हादसे में मारे गए चार लोग विदेशी, जबकि दो अन्य जिम्बाब्वे के नागरिक थे। पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन रंधावा के दोस्त और पेशे से पत्रकार एवं फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें