Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, एक फ्लाइट अटेंडेंट घायल, देखें VIDEO

October 2, 2025

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, एक फ्लाइट अटेंडेंट घायल, देखें VIDEO

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट पर बीती शाम को दो विमानों के बीच एक गंभीर टक्कर हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक विमान के दाहिने पंख और दूसरे विमान के नोज (सामने का हिस्सा) में जोरदार टक्कर हुई, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

इस हादसे में एक फ्लाइट अटेंडेंट को मामूली चोट आई है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में पायलट ने बताया कि उनकी विमान की विंडस्क्रीन और कुछ स्क्रीन को नुकसान पहुंचा है।

लगातार बढ़ रहे विमान हादसे

लागार्डिया एयरपोर्ट पहले भी विमान हादसों का गवाह बन चुका है। इस साल मार्च में भी यहां एक डेल्टा विमान का पंख रनवे से टकरा गया था। वहीं जनवरी में रीगन वाशिंगटन एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर और एक यात्री जेट के हवा में टकराने से 67 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, फिलाडेल्फिया, न्यूजर्सी और सैन डिएगो में भी इस साल कई विमान और हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं, जिनमें दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत

लगातार बढ़ रहे ऐसे हादसे अमेरिका की हवाई सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाते हैं। विशेषज्ञ और अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विमान परिचालन और एयर ट्रैफिक नियंत्रण में सुधार जरूरी है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें