Site icon Dainik Savera Times

रनवे पर उतरते समय क्रैश हुआ विमान, 2 पायलटों की हुई मौत

Dominican Republic plane crash

Dominican Republic plane crash

इंटरनेशनल डेस्क: कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय प्लेन आग का गोला बन गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी देश की राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण ने दी।

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्लेन का अगला हिस्सा उठा हुआ नजर आ रहा है। फिर उसमें आग लग जाती है। बहुत बड़ा धुएं का गुबार उठता है। हादसे के बाद आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां बुलाई जाती हैं।

डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टिट्यूट ने बताया कि पायलट और सह-पायलट दोनों की मौत हो गई। प्लेन में कोई यात्री नहीं था। प्लेन ने इमरजेंसी घोषित की थी, जब वह ला रोमाना से लगभग 16 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था और वह वापस एयरपोर्ट की ओर आते समय क्रैश हो गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह प्लेन गल्फस्ट्रीम G200 जेट था।

 

बता दें यह एयरपोर्ट टूरिज्म के लिए जाने जाने वाले शहर ला रोमाना के लिए बहुत अहम है। टूरिज्म डोमिनिकन रिपब्लिक की अर्थव्यवस्था का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस देश की जनसंख्या लगभग 1.16 करोड़ है। इससे पहले 2021 में भी एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी।

Exit mobile version