स्थानीय समयानुसार 16 अक्तूबर की दोपहर के बाद संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संस्थाओं में चीनी स्थाई प्रतिनिधि मंडल का उद्घाटन समारोह इटली के रोम में आयोजित हुआ। यूएन खाद्य व कृषि संगठन में चीन लोक गणराज्य की वैध सीट की बहाली अप्रैल 1974 में हुई।
चीन ने वर्ष 1982 में यूएन खाद्य व कृषि संस्थाओं में प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित किया। वर्ष 2020 में उसे राजदूत स्तरीय राजनयिक संस्था के रूप में बदला गया। अक्तूबर 2025 में यूएन कृषि व खाद्य संस्थाओं में चीनी प्रतिनिधि कार्यालय औपचारिक रूप से चीनी स्थाई प्रतिनिधि मंडल के स्तर पर उन्नत किया गया।
यूएन खाद्य व कृषि संस्थाओं में यूएन खाद्य व कृषि संगठन, विश्व खाद्य प्रोग्राम और अंतर्राष्ट्रीय खाद्य विकास कोष शामिल हैं। उन तीन संस्थाओं के मुख्यालय सब इटली की राजधानी रोम में स्थित हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)