Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PLA का संयुक्त सैन्याभ्यास कथित थाईवानी स्वतंत्रता की उत्तेजना की सज़ा हैः चु फंगल्येन 

April 1, 2025

PLA का संयुक्त सैन्याभ्यास कथित थाईवानी स्वतंत्रता की उत्तेजना की सज़ा हैः चु फंगल्येन 

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामले कार्यालय की प्रवक्ता चु फंगल्येन ने मंगलवार को बताया कि थाईवान द्वीप के पास चीनी जन मुक्ति सेना के पूर्वी कमान का संयुक्त अभ्यास लाई तेछिंग प्रशासन की तथाकथित थाईवानी स्वतंत्रता उत्तेजना के प्रति एक दृढ़ सजा है, कथित थाईवानी स्वतंत्रता विभाजित शक्ति द्वारा जानबूझ कर थाईवानी जलडमरूमध्य की शांति बर्बाद करने की गंभीर चेतावनी है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता तथा प्रादेशिक अखंडता की जरूरी कार्रवाई है।

प्रवक्ता ने बताया कि तथाकथित थाईवानी स्वतंत्रता का मतलब युद्ध है। हमारा थाईवान सवाल को सुलझाने और राष्ट्रीय पुनरेकीकरण का संकल्प पत्थर जैसा ठोस है। हम किसी भी शक्ति को थाईवान को चीन से अलग करने की अनुमति कतई नहीं देंगे और किसी भी तरह की कथित थाईवानी स्वतंत्रता गतिविधि को कोई जगह नहीं देंगे। प्रवक्ता ने बल दिया कि हमारी जवाबी कार्रवाई विभाजन गतिविधि को निशाना बनाती है, न कि व्यापक थाईवानी बंधुओं को। बता दें कि 1 अप्रैल से चीनी जन मुक्ति सेना के पूर्वी कमान ने थाईवान द्वीप के पास संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू किया। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें