Site icon Dainik Savera Times

62 की उम्र में PM एंथनी अल्बनीज ने अपनी पार्टनर से रचाई शादी, जानें उम्र में कितनी हैं छोटी

इंटरनेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने शनिवार को अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जोडी हेडन (Jodie Haydon) से शादी कर ली। इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विवाह किया है।

कैनबरा में निजी समारोह में हुई शादी
62 वर्षीय अल्बनीज और 46 साल की जोडी हेडन की शादी राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘द लॉज’ के खूबसूरत बगीचे में हुई। यह एक छोटा और निजी फंक्शन था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर साझा किया खूबसूरत वीडियो
शादी के तुरंत बाद एंथनी अल्बनीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा – Married।

 

वीडियो में अल्बनीज काले सूट और बो-टाई में दिखाई दे रहे हैं। जोडी हेडन लंबे सफेद गाउन में बेहद सुंदर लग रही हैं। दोनों हाथ में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए चलते दिख रहे हैं। उनके ऊपर कॉन्फेटी बरस रही है।

सगाई से शादी तक का सफर
दोनों ने पिछले साल वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2024) के दिन सगाई की थी। सगाई के समय अल्बनीज ने कहा था- मुझे ऐसा जीवनसाथी मिल गया है जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता हूं।

अल्बनीज और जोडी की पर्सनल लाइफ
एंथनी अल्बनीज का 2019 में अपनी पहली पत्नी कैरमेल टेगन से तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम नाथन है। जोडी और अल्बनीज की मुलाकात करीब 5 साल पहले मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर के दौरान हुई थी। 2022 के चुनाव अभियान से लेकर अब तक जोडी हेडन हर कदम पर अल्बनीज के साथ नजर आती रही हैं।

दुनियाभर से मिल रहीं शुभकामनाएं
ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए शादी की है। इस खास मौके पर देश-विदेश से दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Exit mobile version