एवियॉन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक कर व्यापार, निवेश, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और हरित विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति, रूस-यूक्रेन संघर्ष और अमरीका-ईरान के बीच बनी सहमति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों का स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा परिवहन क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जारी प्रगति का भी स्वागत किया।

