Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donald Trump पर हुए जानलेवा हमले की PM मोदी सहित कई विश्व नेताओं ने ‘X’ पर की निंदा

July 14, 2024

Donald Trump पर हुए जानलेवा हमले की PM मोदी सहित कई विश्व नेताओं ने ‘X’ पर की निंदा

नई दिल्ली: पेंसिलवेनिया के बटलर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी की घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की ‘कड़ी निंदा’ की और कहा कि ‘राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है’ पीएम मोदी ने कहा कि वह “अपने मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बहुत चिंतित हैं।”

‘एक्स’ पर पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान हुई मौतों पर भी शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।” सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से कुछ महीने पहले हुई गोलीबारी की घटना ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप की रैली को बाधित कर दिया। ट्रंप को तुरंत यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मंच से उतार दिया और काफिले में ले गए।

अमेरिकी के राष्ट्रपति Joe Biden ने हमले की निंदा की:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने हमले की निंदा करते हुए इसे बीमार बताया और इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए एकजुटता की आवश्यकता बताई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है”। बिडेन ने अपने एक्स पोस्ट में ट्रम्प के लिए प्रार्थना की।

कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau ने अमेरिका में लोकतांत्रिक हिंसा की निंदा की:

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रेडो ने राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि- राजनीतिक हिंसा कभी भी स्वीकार्य नहीं है। और उन्होंने ट्रंप और राजनीतिक रैली में घायल हुए लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एक्स पर भी इस घटना की निंदा की।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपनी चिंता व्यक्त की:


ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गोलीबारी पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “किसी भी रूप में राजनीतिक हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है” और उन्होंने हमले के सभी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें