Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने मेक्सिको में पहली महिला राष्ट्रपति बनी Claudia Sheinbaum को दी बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक्सिको मे पहली बार महिला राष्ट्रपति बनी क्लाउडिया शिनबाम को गुरुवार को बधाई दी। इस देश के 200 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी महिला ने देश के राष्ट्रपति पद की बागडोर संभाली है। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आज कहा कि वह दोनों देशों के बीच निरंतर द्विपक्षीय सहयोग की उम्मीद करते हैं। मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को बधाई। यह मेक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि निरंतर सहयोग और साझा प्रगति की उम्मीद है।

Exit mobile version