Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने नेतन्याहू को इजरायल का Prime Minister बनने पर दी बधाई

January 11, 2023

PM Modi ने नेतन्याहू को इजरायल का Prime Minister बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल का छठी बार प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को बधाई दी।

मोदी ने आज फोन पर नेतन्याहू को इजरायल का छठी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को भारत आने का आमंत्रण दिया है। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल की सामरिक साझेदारी पर भी संतोष व्यक्त किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने अच्छे दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके अच्छा लगा। उन्हें उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत और रिकॉर्ड छठी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। खुशी है कि हमारे पास भारत-इजरायल रणनीतिक साङोदारी को एक साथ आगे बढ़ाने का एक और मौका होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें