Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री Srettha Thavisin को दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, कि ‘थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर थैविसिन को हार्दकि बधाई। मैं भारत-थाईलैंड द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।‘

श्रेथा एक रियल एस्टेट मुगल हैं जिन्होंने कुछ महीने पहले फू थाई के नेतृत्व में थाई राजनीतिक परिदृश्य में प्रवेश किया था। उन्हें प्रमुख बनने और बैंकॉक की अगली सरकार स्थापित करने के लिए 375 वोटों की आवश्यकता थी। उनकी पार्टी ने कहा, उन्होंने 482 वोट जीते हैं।

Exit mobile version