मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के दौरे पर पहुंच गए हैं। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया। पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। बच्चों ने संस्कृत श्लोक पढ़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे। कलाकारों ने नृत्य करके पीएम का स्वागत किया और उनके स्वागत में रंगोली भी बनाई गई।
#WATCH | Philippines: Prime Minister Narendera Modi arrives at Manila International Airport, where he recieved a grand welcome.
Prime Minister Narendra Modi is on a three-day visit to the Philippines to participate in the 23rd ASEAN-India Summit and the 21st East Asia Summit.
(Source: DD News)
— ANI (@ANI) November 16, 2026
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए मनीला पहुंचे। पीएम का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया। यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए आसियान के साथ पार्टनरशिप को पक्का करता है।”
प्रधानमंत्री की यह यात्रा तब हो रही है जब भारत और आसियान 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं और 2027 में संवाद संबंधों के 35 साल और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “आसियान-भारत शिखर सम्मेलन आसियान-भारत कार्य योजना 2026-2030 सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग के भविष्य की दिशा तय करेगा।”
मनीला में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित रात्रिभोज शामिल होगा, जिसके बाद अगले दिन आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन होगा, जिसके बीच में अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी थी कि आसियान भारत के लिए एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है, जिसका पूरे क्षेत्र के साथ लगभग 122 बिलियन का व्यापार है।

