Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने सिख समुदाय के साथ स्थापित किए हैं मजबूत संबंध : Jasdeep Singh Jassi

वाशिंगटनः भारतीय मूल के एक प्रमुख अमेरिकी नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हो रहे स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव देश की लोकतांत्रिक प्रणाली की जीवंतता और ताकत को दर्शाते हैं। एक साक्षात्कार में ‘सिख फॉर अमेरिका’ के नेता जसदीप सिंह जस्सी ने कहा कि पश्चिमी मीडिया के एक वर्ग द्वारा भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर सवाल उठाने वाली बातें सच्चाई से बहुत दूर हैं।

सिंह ने कहा, कि देखो अमेरिका में क्या हो रहा हैङ्घ विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अदालत में घसीटा जा रहा है और उन्हें अपने प्रचार अभियान में बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उसकी तुलना में, भारत में एक जीवंत लोकतंत्र है और यह बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में एक मिसाल कायम की है।

जसदीप सिंह अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरणजीत सिंह संधू का समर्थन करने के लिए इस महीने के अंत में भारत आने वाले हैं। सिंह ने कहा कि देश का मिजाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में है और पिछले 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

Exit mobile version