Dainik Savera Times

UAE पहुंचने पर PM मोदी का बयान, कहा- मैं अपने दूसरे घर आया हूं, इस पर हमले मंजूर नहीं

PM Modi UAE Visit

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान भारत ने UAE के लिए अपने मजबूत समर्थन को दोहराया। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में बढ़ती क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच भारत, अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

मीटिंग के दौरान PM मोदी ने UAE को अपना दूसरा घर बताया और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद कहा। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने दूसरे घर आया हूं। उनके आगमन के दौरान UAE वायु सेना के विमानों द्वारा दी गई एस्कॉर्ट भारत के लोगों के लिए गर्व की बात थी।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर संवेदना व्यक्त करने के लिए भी UAE का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। UAE को को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है वह किसी भी हालत में मंजूर नहीं है।

पीएम मोदी ने UAE के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम, साहस और समझदारी का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। मैं इन कठिन समय में UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति चिंता और देखभाल दिखाने के लिए और उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों की तरह मानने के लिए UAE सरकार और विशेष रूप से शाही परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। Strait of Hormuz को मुक्त, खुला और सुरक्षित रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। मौजूदा हालात में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व कई गुना बढ़ गया है। आने वाले समय में हम हर क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।

Exit mobile version