Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Tweet कर Nepal के नए प्रधानमंत्री Pushpa Kamal Dahal को दी बधाई

December 26, 2022

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ को आज बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने पर कॉमरेड प्रचंड को बहुत-बहुत बधाई। भारत एवं नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध हमारे प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध और हमारी जनता के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं। मैं इस मैत्री को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

नेपाल के आम चुनावों के बाद नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता प्रचंड ने चुनाव के पश्चात पाला बदल कर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्‍सवादी लेनिनवादी) के साथ गठबंधन कर लिया और दोनों पार्टियों के समझौते के तहत प्रचंड ने सरकार बनाने का दावा किया और राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। प्रचंड आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें