Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने की ईसाई धर्मगुरु Pope Francis के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जाहिर करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पोप फ्रांसिस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, कि पोप फ्रांसिस के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

आपको बता दें कि, ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में यह पता लगा है कि पोप को श्वसन संक्रमण यानी कि सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दुनिया भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगी जा रही है।

Exit mobile version