नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। इस बातचीत में वेस्ट एशिया (मध्य पूर्व) में चल रहे तनाव और हालात पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि इलाके में जल्द से जल्द शांति बहाल हो। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यहीं से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है।
यह भी पढ़ें-
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 13,600 करोड़ में बिकी, इस बिजनेसमैन ने खरीदी
‘भारत की विदेश नीति यूनिवर्सल मजाक बनी’, वेस्ट एशिया मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
13 साल के दर्द का अंत: इच्छामृत्यु पाने वाले Harish Rana का AIIMS में निधन, ये देश का पहला मामला
यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। अगर यहां रुकावट आती है, तो पूरी दुनिया के ऊर्जा बाज़ार पर असर पड़ सकता है। भारत जैसे देशों के लिए यह रास्ता बहुत जरूरी है।
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि ट्रंप के साथ अच्छी और विस्तार से चर्चा हुई। भारत शांति और बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। दोनों देशों ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। ईरान ने पहले चेतावनी दी थी कि वह दुश्मन देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने नहीं देगा। हालांकि अब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें भी जारी हैं।
PM मोदी ने बताया कि उन्होंने खाड़ी देशों, ईरान, इजराइल और अमेरिका के नेताओं से लगातार बात की है। भारत अपने जहाजों और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। सरकार डिप्लोमैसी के जरिए हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।
तनाव के बीच भारत के दो बड़े LPG जहाज, जग वसंत और पाइन गैस। सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गए। इन जहाजों में कुल 92, 000 टन से ज्यादा LPG था। कई भारतीय नाविक सवार थे। ये हाई-रिस्क इलाके से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। सरकार ने बताया कि ये जहाज जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे।
इससे पहले MT शिवालिक और MT नंदा देवी भी सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। इन जहाजों में इतना LPG था जो भारत की लगभग एक दिन की घरेलू गैस जरूरत के बराबर है।
शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी ने साफ किया कि होर्मुज एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है। यहां से गुजरने के लिए किसी देश से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती लेकिन सुरक्षा का आकलन करना जरूरी होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...