Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Rishi Sunak ने कर रिटर्न किए सार्वजनिक, 2019 से अभी तक भरा 10 लाख पाउंड कर

March 23, 2023

PM Rishi Sunak ने कर रिटर्न किए सार्वजनिक, 2019 से अभी तक भरा 10 लाख पाउंड कर

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कर रिटर्न सार्वजनिक किए हैं, जिसके अनुसार, 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्होंने सरकार को 10 लाख पाउंड से ज्यादा कर चुकाया है। गौरतलब है कि सुनक ने पिछले साल नवंबर में शासन में पारर्दिशता का वादा किया था जिसके तहत कर की जानकारी सार्वजनिक की गई है। ब्रिटेन के सबसे धनी राजनेताओं में शामिल सुनक ने बुधवार को सार्वजनिक किया कि 2019 से 2022 के बीच उनकी आमदनी 47.66 लाख ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) (करीब 48.16 करोड़ रुपये) रही है और उन्होंने करीब 22 प्रतिशत की दर से करीब 10.53 लाख जीबीपी (करीब 10.64 करोड़ रुपये) कर चुकाया है।

वहीं, वित्त मंत्री रहते हुए 42 वर्षीय नेता ने पूंजीगत लाभ पर 3,25,826 जीबीपी कर भरा है और 19 लाख जीबीपी की आय पर 1,20,604 जीबीपी आयकर भरा है। बुधवार को नॉर्थ वेल्स की यात्रा के दौरान सुनक ने कहा, कि ‘मैंने पारर्दिशता के लिहाज के अपने कर की जानकारी सार्वजनिक की है, जैसा कि मैंने करने को कहा था, और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया।’’ उन्होंने कहा, कि ‘मैं सोचता हूं कि अंतत: लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है कि मैं उनके लिए क्या करने वाला हूं।’’

गौरतलब है कि पिछले साल कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान सुनक की वित्तीय जानकारी सामने आयी थी जिसके बाद उनपर कर संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने का दबाव बनने लगा था। उस चुनाव में सुनक लिज ट्रस के हाथों हार गए थे, हालांकि बाद में ट्रस को जल्दी ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा और सुनक ने उनकी जगह ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें