Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिसरी के ढाका दौरे के दौरान बीएनपी के जुलूस पर पुलिस ने लगायी रोक

December 9, 2024

मिसरी के ढाका दौरे के दौरान बीएनपी के जुलूस पर पुलिस ने लगायी रोक

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका में पुलिस ने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी की यात्रा से एक दिन पहले रविवार को राजधानी के रामपुरा इलाके में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के तीन संबद्ध संगठनों की ओर से भारतीय उच्चायोग तक निकाली जाने वाली रैली पर रोक लगा दी।

बाद में, तीनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारतीय उच्चायोग को एक ज्ञापन सौंपा। मिसरी विदेश कार्यालय परामर्श के लिए सोमवार को ढाका पहुंचेंगे। बीएनपी की यह रैली इस सप्ताह की शुरुआत में त्रिपुरा के अगरतला में बंगलादेश के सहायक उच्चायोग पर हुए हमलों और एक हिंदुत्व संगठन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को जलाने के विरोध में थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें