Site icon Dainik Savera Times

France में पुलिस ने पेंशन सुधार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 70 लोगों को हिरासत में लिया

पेरिस: फ्रांस की संसद में पेंशन सुधार की मंजूरी के बाद सोमवार शाम को हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया हैं। बीएफएमटीवी ने पुलिस स्रोत के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सोमवार को पेरिस में पेंशन सुधार को लेकर सरकार में अविश्वास प्रस्ताव पर दो मतों के बाद प्रदर्शनकारी और पुलिस आपस में भिड़ गए।

फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने 16 मार्च को घोषणा की कि सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 49.3 को लागू करते हुए सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 64 वर्ष करने प्रस्ताव किया है। इसे बिना संसदीय मत के पारित करने की अनुमति दी है। इस फैसले के विरोध में पूरे देश में लोगों को सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। गुरुवार को पेंशन सुधार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Exit mobile version