Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nigeria में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की गोलीबारी, दो लोगों की मौत

August 2, 2024

Nigeria में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की गोलीबारी, दो लोगों की मौत
अबुजा : नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई। ये मौतें उत्तरी नाइजर राज्य में हुईं, जहां प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रमुख सड़क को अवरुद्ध करने के बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने कम से कम दो अन्य राज्यों में भी गोलीबारी की।प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की। मीडिया में आए विरोध-प्रदर्शन के वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोदामों में लूटपाट करते और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। हालात को देखते हुए तीन गर्वनर ने अपने राज्यों में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। सरकार ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें