Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

किम-पुतिन की हालिया बैठक के नतीजे पर चर्चा के लिए पोलित ब्यूरो की बैठक

September 22, 2023

किम-पुतिन की हालिया बैठक के नतीजे पर चर्चा के लिए पोलित ब्यूरो की बैठक

सोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी हालिया बैठक के नतीजे पर चर्चा करने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ पोलित ब्यूरो बैठक की। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा, बुधवार को वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पोलित ब्यूरो बैठक के दौरान अधिकारियों ने किम की रूस यात्र के महत्व का वेिषण किया और अपने द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं पेश कीं।

योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि किम ने सभी क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और उन्हें एक नए उच्च स्तर पर ले जाने के लिए ‘रचनात्मक उपायों‘ के सक्रिय कार्यान्वयन का आ’भान किया। सहयोग के विस्तार और विकास के लिए ‘दोनों देशों के प्रासंगिक क्षेत्रों के बीच घनिष्ठ संपर्क और सहयोग को मजबूत करने‘ की आवश्यकता पर बल दिया।

केसीएनए ने अधिक विवरण दिए बिना कहा, बैठक में किम द्वारा अपनी बाहरी गतिविधियों के माध्यम से हासिल की गई सफलताओं को व्यावहारिक और व्यापक रूप से लागू करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।समिति के विभाग निदेशक किम सोंग-नाम ने कहा कि हालिया यात्र ने उत्तर कोरिया-रूस संबंधों को नए युग की मांग के जवाब में नए रणनीतिक स्तर पर ला दिया है और विश्व भू-राजनीतिक स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन लाया है।‘दोनों नेताओं के बीच शिखर सम्मेलन पिछले बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचन अंतरिक्ष केंद्र में हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें