Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

France में राजनीतिक संकट, PM Michel Barnier की गिरी सरकार

December 5, 2024

France में राजनीतिक संकट, PM Michel Barnier की गिरी सरकार

Political Crisis France : फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने बुधवार को बजट विवाद के कारण ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव पर एक साथ मिलकर मतदान किया, जिसके कारण प्रधानमंत्री माइकल बर्नियर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा। ‘नेशनल असेंबली’ (फ्रांस की संसद) ने 331 मतों से प्रस्ताव को मंजूरी दी हैं। इसके लिए कम से कम 288 मतों की जरूरत थी।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जोर दिया कि वह 2027 तक अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, जुलाई के संसदीय चुनावों के बाद उन्हें दूसरी बार एक नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की आवश्यकता होगी। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि वे बृहस्पतिवार शाम को देशवासियों को संबोधित करेंगे। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी। उम्मीद है कि तब तक बर्नियर औपचारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

सितंबर में नियुक्त बर्नियर फ्रांस के आधुनिक गणराज्य में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। बर्नियर ने मतदान से पहले अपने अंतिम संबोधन में कहा, कि ‘मैं आपको बता सकता हूं कि फ्रांस और फ्रांसीसी लोगों की गरिमा के साथ सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रहेगी।’’ उन्होंने कहा, कि ‘यह अविश्वास प्रस्ताव.. हर चीज को और अधिक गंभीर और अधिक कठिन बना देगा। मुझे इस बात का पूरा यकीन है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें