Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में शामिल नहीं हुए Pope Francis

March 30, 2024

गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में शामिल नहीं हुए Pope Francis

रोमः पोप फ्रांसिस रोम के एक बड़े कलागृह में निकाले गए गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में शामिल नहीं हुए, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वेटिकन ने जुलूस में उनके शामिल नहीं होने की जानकारी दी है। फ्रांसिस के ‘वे ऑफ क्रॉस’ जुलूस की अगुवाई करने की उम्मीद थी, जो ईसा मसीह के जुनून और उन्हें सलीब पर चढ़ाने की घटना का पुन: प्रदर्शन करता है। जैसे ही यह कार्यक्रम शुरू होने वाला था तो वेटिकन ने घोषणा की कि फ्रांसिस अपने घर से इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

यह पहली बार है जब वह पोप के अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में इस पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। वेटिकन के प्रेस कार्यालय ने एक बयान में कहा, कि ‘कल की प्रार्थना और ईस्टर रविवार को होने वाली सभा के मद्देनजर उनकी सेहत के लिए पोप फ्रांसिस आज शाम कलागृह में ‘वे ऑफ क्रॉस’ जुलूस की कासा सांता मार्टा से निगरानी करेंगे।’’

वेटिकन ने बताया कि 87 वर्षीय पोप फ्रांसिस फ्लू, ब्रोंकाइटिस या सर्दी से जूझ रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से वह अक्सर अपने एक सहायक को उनके भाषण को जोर से पढ़ने के लिए कहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें