Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Port Blair हवाई अड्डे को रात में विमान उतारने, उड़ान भरने की मिली सुविधा

April 30, 2024

Port Blair हवाई अड्डे को रात में विमान उतारने, उड़ान भरने की मिली सुविधा

पोर्ट ब्लेयर: पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय (वीएसआई) हवाई अड्डे के उत्क्रोश एयरफील्ड को रात में विमान को उतारने और उड़ान भरने की सुविधा मिल गयी है। अधिकारियों ने बताया कि एयरफील्ड लाइटनिंग सिस्टम (एएफएलएस) का कार्य पूरा होने के बाद हवाई अड्डा इस सुविधा के साथ तैयार है। उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली में नौसेना मुख्यालय तथा अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ एयर मार्शल साजू बालकृष्णन की निगरानी में आईएनएस उत्क्रोश में विमानन बुनियादी ढांचे में ‘प्रोजेक्ट एमएएफआई’ (एयरफील्ड बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण) के तहत महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

कमांड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने निजी एयरलाइन संचालकों से पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर रात में विमान उतारने और उड़ान भरने की सुविधाओं का लाभ उठाने का भी अनुरोध किया। हवाई अड्डा निदेशक देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ वीएसआई हवाई अड्डा अब आधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस है जिनसे रात, खराब मौसम एवं निम्न दृश्यता की स्थिति में विमानों का सुचारू परिचालन हो पायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें