Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में गोलीबारी से फिर मचा आतंक, एक की मौत और 5 घायल

Portland Firing case

Portland Firing case

Portland Firing case: अमेरिका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 3:33 बजे, नॉर्थ प्रीसिंक्ट में तैनात पोर्टलैंड पुलिस अधिकारियों को नॉर्थईस्ट अल्बर्टा स्ट्रीट के 5800 ब्लॉक में शूटिंग की रिपोर्ट मिली।

जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल दो लोग मिले। आनन-फानन में दोनों घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। थोड़ी देर बाद, अधिकारियों को पता चला कि चार और लोग प्राइवेट गाड़ियों से स्थानीय अस्पताल पहुंचे थे।

1 व्यक्ति की अस्पताल में हुई मौत
रिलीज में बताया गया कि एक वयस्क पुरुष की बाद में अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज किया गया और उनकी चोटें अति गंभीर नहीं मानी जा रही हैं। बता दें, घायलों में एक किशोर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz में ओमान के साथ मिलकर नया रास्ता तय करेगा ईरान: इस्माइल बघाई

 

मौके से फरार हुआ आरोपी
गोलीबारी के बाद संदिग्ध आरोपी मौके से फरार हो गया और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोर्टलैंड पुलिस होमिसाइड यूनिट के जासूस उन सभी लोगों से अपील कर रहे हैं जिनके पास इस मामले की जानकारी है और जिन्होंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है; वे ऑनलाइन जानकारी साझा करें।

शनिवार को रेस्तरां में हुई थी गोलीबारी
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भी उत्तर-पश्चिमी अमेरिकी राज्य इडाहो के द्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स: 171 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा ऑस्ट्रेलिया, शानदार प्रदर्शन के साथ नंबर 4 पर रहा भारत

दोपहर 2:30 बजे से पहले रेस्तरां के अंदर गोलीबारी शुरू हो गई। घटना से संबंधित अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इस बीच, अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पुलिस अमेरिकी राज्य इडाहो में द्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां के पास एक सक्रिय गोलीबारी की घटना का जवाब दे रही थी।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, द्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने एक पब्लिक सेफ्टी अलर्ट में कहा कि अधिकारी उस इलाके में काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है, ताकि कानून लागू करने वाले अधिकारी और फर्स्ट रेस्पॉन्डर सुरक्षित रूप से काम कर सकें।

Exit mobile version