Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुर्तगाल-चीन संबंधों के व्यापक विकास को बढ़ाने के लिए तत्पर: पुर्तगाली राष्ट्रपति

January 13, 2026

पुर्तगाल-चीन संबंधों के व्यापक विकास को बढ़ाने के लिए तत्पर: पुर्तगाली राष्ट्रपति

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने 12 जनवरी को देश की राजधानी लिस्बन में कहा कि उनका देश चीन के साथ मिलकर पुर्तगाल-चीन संबंधों के व्यापक और गहन विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। डी सूसा ने ये बातें उस समय व्यक्त किए जब उन्होंने पुर्तगाल में नव नियुक्त चीनी राजदूत यांग यी रुई से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। उन्होंने यांग यी रुई का नए पद पर स्वागत किया और पुर्तगाल-चीन संबंधों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राजदूत यांग यी रुई ने कहा कि चीन हमेशा से ही चीन-पुर्तगाल संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है। हाल के वर्षों में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति डी सूसा ने सफलतापूर्वक एक-दूसरे के देशों का दौरा किया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों के विकास की दिशा तय हुई है। 

राजदूत यांग के अनुसार, दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, व्यावहारिक सहयोग से सार्थक परिणाम प्राप्त हुए हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में और अधिक घनिष्ठता आई है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ प्राप्त हुए हैं। चीन पुर्तगाल के साथ संचार और सहयोग को मजबूत करने को तैयार है ताकि चीन-पुर्तगाल संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बता दें कि राजदूत यांग यिरुई ने 31 दिसंबर, 2025 को लिस्बन पहुंचकर अपने नए दायित्वों का कार्यभार संभाला।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें