Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-जीसीसी 6+1 आर्थिक और व्यापारिक मंत्रियों की बैठक में हासिल हुईं सकारात्मक उपलब्धियां

October 23, 2023

चीन-जीसीसी 6+1 आर्थिक और व्यापारिक मंत्रियों की बैठक में हासिल हुईं सकारात्मक उपलब्धियां

चीन- खाड़ी सहयोग परिषद(जीसीसी) 6+1 आर्थिक और व्यापारिक मंत्रियों की बैठक 22 अक्तूबर को क्वांग चो शहर में आयोजित हुई। बैठक में पहले चीन- खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन में आर्थिक और व्यापार उपायों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया, और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की संयुक्त रूप से रक्षा करने, दो-तरफा निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग को गहरा करने, कनेक्टिविटी के स्तर को उन्नत करने और ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी। बैठक में “आर्थिक और व्यापार सहयोग को गहरा करने पर चीन और खाड़ी सहयोग परिषद के आर्थिक और व्यापार मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य” पारित किया गया।

चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ, खाड़ी सहयोग परिषद के महासचिव बौदावी और ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और अन्य जीसीसी सदस्य देशों के आर्थिक और व्यापार विभागों के प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया और भाषण दिए। विभिन्न पक्षों ने पहले चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन में आर्थिक और व्यापार उपायों के कार्यान्वयन में हुई सकारात्मक प्रगति की सराहना की और सर्वसम्मति से कहा कि वे संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण की पहल और जीसीसी सदस्य देशों की विकास रणनीतियों से जोड़ने को और मजबूत करेगा, व्यापार और निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सतत् विकास, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करेगा, चीन-जीसीसी आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए लगातार नए विकास बिंदु विकसित करेगा।

वांग वनथाओ ने कहा कि चीन “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण का समर्थन करने के लिए चीन की आठ कार्रवाइयों को सक्रिय रूप से लागू कर जीसीसी के साथ मलिकर द्विपक्षीय व्यापार और निवेश आदान-प्रदान के अधिक विकास को बढ़ावा देना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें