Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी नेताओं के सामूहिक अध्ययन से भेजा गया सकारात्मक संकेत

February 23, 2023

चीनी नेताओं के सामूहिक अध्ययन से भेजा गया सकारात्मक संकेत

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 21 फरवरी को बुनियादी शोध को मजबूत करने पर सामूहिक अध्ययन किया, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विशेषज्ञों की व्याख्या को सुनने के बाद इस विषय पर गहन विस्तार किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिस्पर्धा से निपटने, उच्च स्तर की आत्मनिर्भरता और आत्म-सुधार हासिल करने के लिए बुनियादी अनुसंधान को मजबूत करना और स्रोत व निम्न स्तर से प्रमुख तकनीकी समस्याओं को हल करना अत्यावश्यक है।

इस सामूहिक अध्ययन ने सकारात्मक संकेत भेजा है, यानी कि चीन बुनियादी शोध के लिए संस्थागत गारंटी, पूंजी निवेश और प्रतिभाओं के प्रशिक्षण को मजबूत करेगा। शी चिनफिंग ने खास तौर पर यह भी कहा कि चीन “अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी समुदाय में खुलेपन, विश्वास और सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करेगा, और प्रमुख मूल प्रौद्योगिकियों में अधिक प्रमुख मूल नवाचारों और सफलताओं के साथ मानव सभ्यता की प्रगति में नया और बड़ा योगदान देगा।” यह बुनियादी शोध के क्षेत्र में उनके द्वारा वकालत की गई मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय की अवधारणा का मूर्त रूप है।

शी चिनफिंग ने कहा कि सामान्य विकास की कठिन समस्या को हल करने के लिए मानव जाति को पहले से कहीं अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, खुलेपन और साझा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय बुनियादी अनुसंधान सहयोग मंच का निर्माण करेगा, वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान कोष स्थापित करेगा, राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी योजनाओं के खुलेपन को बढ़ावा देगा। जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा, जैव सुरक्षा और बाहरी अंतरिक्ष उपयोग जैसे वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चीन-विदेशी संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान का विस्तार और गहरा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें