Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में पोस्टल एक्सप्रेस की मात्रा अधिक

November 13, 2023

China में पोस्टल एक्सप्रेस की मात्रा अधिक

चीनी राजकीय डाक ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 1 से 11 नवंबर तक पूरे चीन में पोस्टल एक्सप्रेस कंपनियों ने कुल 5 अरब 26 करोड़ 40 लाख एक्सप्रेस पार्सल एकत्र किए, जो पिछले साल की इसी अवधि से 23.22 प्रतिशत अधिक है। औसत दैनिक व्यवसाय मात्रा सामान्य व्यवसाय मात्रा का 1.4 गुना है।

11 नवंबर को शॉपिंग फेस्टिवल के उसी दिन कुल 63 करोड़ 90 लाख एक्सप्रेस पार्सल एकत्र किए गए, जो सामान्य व्यवसाय मात्रा का 1.87 गुना है और पिछले साल की समान अवधि से 15.76 फीसदी ज्यादा है। इससे चीनी आर्थिक विकास का लचीलापन और जीवन शक्ति जाहिर हुई है।

इस साल एक्सप्रेस बिजनेस के पीक सीजन में खपत बहाली और आर्थिक सुधार का समर्थन करने की भूमिका जाहिर हुई। उपयोगकर्ताओं को ज्यादा सुविधा मिली। पोस्टल एक्सप्रेस और ई-कॉमर्स, आधुनिक कृषि व आधुनिक विनिर्माण आदि के साथ गहराई से जुड़े हैं।

पीक सीजन में व्यवसाय की गारंटी करने के लिए चीनी राजकीय डाक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों और एक्सप्रेस कंपनियों के साथ विश्लेषण और मूल्यांकन के बाद योजना बनाई, ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा दी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें