Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिएटल में पुलिस कार की टक्कर से मारी गई भारतीय छात्र के लिये प्रार्थना सभा का आयोजन

September 26, 2023

सिएटल में पुलिस कार की टक्कर से मारी गई भारतीय छात्र के लिये प्रार्थना सभा का आयोजन

सिएटल: अमेरिका के सिएटल में सड़क पार करते वक्त पुलिस की तेज रफ्तार कार की टक्कर से जान गंवाने वाली 23-वर्षीया भारतीय छात्र जाह्न्वी कंडुला के लिए हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। सिएटल टाइम्स की खबर के अनुसार, रविवार दोपहर डेनी पार्क में लगभग 25 लोग शांति पूजा के लिए एकत्र हुए। यह एक हिंदू प्रार्थना कार्यक्रम है, जो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया जाता है।

दक्षिण एशियाई लोगों को स्थानीय समुदाय से जोड़ने के उद्देशय़ से बनाए गए संगठन ‘उत्सव’ के संस्थापक अरुण शर्मा ने कहा, आप विरोध के साथ एक संदेश देते हैं, लेकिन आप शांति के साथ और भी मजबूत संदेश दे सकते हैं। कंडुला को अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे एक पुलिस वाहन ने उस वक्त टक्कर मार दी, जब वह 23 जनवरी को सड़क पार कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें