Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Joe Biden और उपराष्ट्रपति Kamala Harris ने महावीर जयंती पर जैन समुदाय को दी शुभकामनाएं

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने महावीर जयंती पर पूरी दुनिया में रहने वाले जैन समुदाय को शुभकामनाएं दीं और लोगों को शांति और सद्भाव के लिए प्रयास करने को प्रोत्साहित किया। जाे बाइडेन ने ट्विटर पर कहा, कि (प्रथम महिला) जिल (बाइडेन) और मैं खुशियों भरी और समृद्ध महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। आज हम महावीर स्वामी के मूल्यों को मान्यता देते हैं और शांति, सच्चाई और सद्भाव के साथ जीने का प्रयास करते हैं।

उपराष्ट्रपति हैरिस ने भी इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। हैरिस ने कहा, कि महावीर जयंती पर, (मेरे पति) डगलस क्रेग एम्हॉफ और मैं महावीर स्वामी की जयंती दुनियाभर में मनाने वाले जैनियों के साथ हैं, जिन्होंने सिखाया कि सभी जीवित प्राणी समान हैं। आइए आज हम सम्मान और अहिंसा के इन सार्वभौमिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए फिर से प्रतिबद्ध हों।

भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की शुभकामनाओं का स्वागत किया। समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कहा, कि हम जैन समुदाय के सदस्य, राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को महावीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद देते हैं। ऐसा पहले किसी भी राष्ट्रपति ने नहीं किया था।

Exit mobile version