Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति शी हमेशा लोगों को प्राथमिकता देते हैं और प्रिय मानते हैं

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा लोगों को प्राथमिकता देते हैं, उनके बीच में से आये हैं और उन्हें अपना प्रिय मानते हैं। 55 साल पहले, 16 साल से भी कम उम्र के शी चिनफिंग पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत के यानआन शहर की यानछ्वान काउंटी में ल्यांगच्याहे गांव पहुंचे। वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गुफाओं में रहते थे, मिट्टी के बिस्तरों पर सोते थे।

गांव में सीपीसी शाखा समिति के सचिव के रूप में, उन्होंने स्थानीय लोगों को कुआं खोदने, सीढ़ीदार खेत बनाने और बायोगैस डाइजेस्टर स्थापित करने में मार्गदर्शन किया। इस दौरान, उनका स्थानीय समुदाय के साथ गहरा नाता जुड़ गया। नवंबर 2012 में, शी को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव के रूप में चुना गया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा उद्देश्य लोगों की बेहतर जीवन की इच्छा को पूरा करना है।सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शी चिनफिंग ने जांच और शोध के लिए जमीनी स्तर पर 100 से अधिक दौरे किए हैं। उन्होंने 12 वर्षों के भीतर राष्ट्रीय दो सत्रों के दौरान सैकड़ों एनपीसी डिप्टी और सीपीपीसीसी सदस्यों की बातों को ध्यान से सुना। उनके विचारों में, लोगों की चिंताएँ राष्ट्रीय मामलों के मूल में हैं।

आम लोगों की ज़रूरी ज़रूरतों और चिंताओं को व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण केंद्रीय बैठक के एजेंडे में जगह मिली है, जो समय-समय पर सुधार के सार और जोर का निर्माण करती है। “मैं अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए मौजूद रहूँगा।” यह देश और उसके नागरिकों के लिए शी चिनफिंग के गहरे स्नेह और 140 करोड़ से ज़्यादा चीनी लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा को दर्शाता है।

सीपीसी ग्राम समिति के सचिव की भूमिका संभालने से लेकर पार्टी और देश के सर्वोच्च नेता बनने तक, लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प का नेतृत्व करने तक, उनका दृढ़ विश्वास हमेशा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने में रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version