9 साल पहले नए साल के अवसर पर, शी चिनफिंग ने पहली बार वसंत महोत्सव की खुशी मनाने के लिये मिलन समारोह में सभी चीनी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाषण में कहा कि इस पल, हमें अपनी महान मातृभूमि और महान जनता पर गर्व है, हमें मेहनती और बहादुर चीनी लोगों का आभार व्यक्त करना है।
उनकी असाधारण रचनात्मक भावना और असाधारण उपलब्धियों के प्रति उच्च सम्मान व्यक्त करना है। अद्भुत इतिहास महान जनता द्वारा लिखा जाता है, और सुंदर सपने असाधारण लोगों द्वारा रचे जाते हैं। हमारी पार्टी के शासन के लिए जनता हमेशा विश्वास का सबसे बड़ा स्रोत होती है।
शी चिनफिंग ने एक बार कहा था कि हमारे जैसे 1.4 अरब आबादी वाले देश में, प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को एक शानदार ताकत के रूप में इकट्ठा किया जा सकता है। अगर हर कोई एक काम पूरा कर सके और अच्छा काम कर सके तो पार्टी और राष्ट्र का कार्य आगे बढ़ सकता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से,
शी चिनफिंग हमेशा विभिन्न अवसरों पर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। नया युग सबका है और हर कोई नये युग का साक्षी, संस्थापक और निर्माता है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बताया कि पार्टी और देश के विकास में सभी उपलब्धियों का श्रेय जनता को जाता है। जनता हमारी पार्टी के शासन का विश्वास स्रोत है, हमारे गणतंत्र की ठोस नींव है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

