Site icon Dainik Savera Times

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को राष्ट्रपति शी चिनफिंन की दक्षिण कोरिया यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा

President Xi Jinping : अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के 32वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में उपस्थिति और दक्षिण कोरिया की उनकी राजकीय यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे निश्चित रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र और पूरे दुनिया के साथ आपसी एकीकरण और उपलब्धि का एक नया अध्याय लिखा जाएगा।

एपेक सचिवालय के कार्यकारी निदेशक एडुआर्डो पेड्रोसा ने कहा कि एशिया-प्रशांत सहयोग पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो इस क्षेत्र के भविष्य और इसके खुलेपन एवं एकजुटता के संदर्भ में हैं। राष्ट्रपति शी ने खुलेपन एवं संपर्क की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। संपर्क एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे चीन निरंतर बढ़ा रहा है। वर्तमान में, सभी अर्थव्यवस्थाएं औद्योगिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही हैं और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को तत्काल बनाए रखने की आवश्यकता है। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के स्पष्ट और दूरदर्शी लक्ष्य हैं। हम चीन के विकास के अनुभव से सीखने की आशा करते हैं। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को विस्तार किया जाएगा।

रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद के अकादमिक निदेशक आंद्रेई कोर्तुनोव ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बना रहेगा और चीन की भूमिका महत्वपूर्ण है। 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के चौथे पूर्णाधिवेशन ने चीन की नई पंचवर्षीय विकास योजना बनाई। मौरजूदा अनिश्चित अंतर्राष्ट्रीय परिवेश में, यह रणनीतिक संकल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हालिया वैश्विक शासन पहल एशिया-प्रशांत क्षेत्र और यहाँ तक कि वैश्विक स्तर पर सहयोग के लिए आवश्यक बुनियादी सिद्धांत प्रदान करती है। इस शिखर सम्मेलन में चीन के विचार अनिवार्य रूप से सभी पक्षों के ध्यान का केंद्र होंगे।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version