Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी परंपरागत वसंत त्योहार पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं

January 26, 2025

चीनी परंपरागत वसंत त्योहार पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं

वसंत त्योहार चीन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जो चीनी लोगों के दिल में विशेष स्थान रखता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद हर वसंत त्योहार आने के पहले चीन के सर्वोच्च नेता शी चिनफिंग आम लोगों के बीच जाकर उन को शुभकामनाएं देते हैं। इस साल 22 जनवरी को ल्याओ निंग प्रांत का निरीक्षण कर रहे चीनी राष्ट्रपति शीतलहर में चुच्याको नामक गांव गये और पिछले साल बाढ़ से पीड़ित लोगों का हालचाल लिया।

उन्होंने कहा कि जनता के सबसे कठिन वक्त में पार्टी और सरकार हमेशा जनता के पास खड़ी है। पार्टी और सरकार निश्चित ही जनता को कठिनाई दूर कर पुनर्निमाण करने की मदद देती है।
शी चिनफिंग हमेशा आपदा ग्रस्त क्षेत्र, गरीब क्षेत्र और पुराने क्रांतिकारी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ख्याल रखते हैं।18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद आने वाले पहले वसंत त्योहार के पहले शी चिनफिंग उत्तर पश्चिमी चीन के कानसु प्रांत के सुदूर पहाड़ों में युएंकु गांव और पुललिंगको गांव गये।

उन्होंने किसानों के घर जाकर उनसे बातचीत की और उनके जीवन की वास्तविक स्थिति जानी। शी चिनफिंग अकसर बोलते है कि सीपीसी का मूल उद्देश्य जनता को सुखमय जीवन दिलाना है। सीपीसी केंद्रीय कमेटी का एक ही मिशन है आम लोगों को बेहतर जीवन दिलाना। हमें समान कोशिश कर निरंतर सामाजिक निर्माण और प्रशासन का स्तर उन्नत करना और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार कर जनता की बड़ी और छोटी सभी समस्याओं का अच्छा समाधान करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें