Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति शी चिनफिंग का शीत्सांग के गाला गांव के निवासियों को प्रेरणादायक संदेश

June 29, 2025

राष्ट्रपति शी चिनफिंग का शीत्सांग के गाला गांव के निवासियों को प्रेरणादायक संदेश

इंटरनेशनल डेस्क : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के लिनची शहर स्थित गाला गांव के सभी निवासियों को एक प्रत्युत्तर पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों के प्रति अपनी उम्मीदें और शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

अपने पत्र में, राष्ट्रपति शी ने चार साल पहले की गाला गांव की अपनी यात्रा को याद किया और बताया कि कैसे गांव की स्वच्छता, सुंदरता और ग्रामीणों की जीवंतता तथा सादगी ने उन पर गहरा प्रभाव डाला था। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले कुछ वर्षों में गांव में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है और किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है।

राष्ट्रपति शी ने गाला गांव के निवासियों से उम्मीद जताई कि वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनता को समृद्ध करने की नीतियों के मार्गदर्शन में जातीय एकता को बनाए रखेंगे। उन्होंने उन्हें और भी बेहतर जीवन बनाने, पठार के सुंदर प्राकृतिक दृश्यों की रक्षा करने, “आड़ू गांव” के ब्रांड को और अधिक चमकाने, तथा समृद्ध व स्थिर सीमांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शीत्सांग के अपने निरीक्षण के दौरान गाला गांव का दौरा किया था। गाला गांव अपने जंगली आड़ू के फूलों के लिए प्रसिद्ध है और इसने हाल के वर्षों में ग्रामीण पर्यटन, सामूहिक अर्थव्यवस्था के विकास और जातीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
इसी वर्ष शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। इसी अवसर पर, गाला गांव के लोगों ने हाल ही में राष्ट्रपति शी को एक पत्र लिखकर अपने गांव के विकास की स्थिति से अवगत कराया था और एक बेहतर जीवन बनाने के अपने दृढ़ संकल्प को व्यक्त किया था, जिसके जवाब में राष्ट्रपति शी ने यह प्रेरणादायक पत्र भेजा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें