Site icon Dainik Savera Times

फ्रांस, सर्बिया और हंगरी की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति शी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 5 मई की सुबह विशेष विमान से चीन की राजधानी पेइचिंग से रवाना हुए और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और हंगरी के राष्ट्रपति तमस सुलियोक व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के निमंत्रण पर उपरोक्त तीन देशों की राजकीय यात्रा शुरू की।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी पत्नी फंग लीयुआन, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य व सीपीसी केंद्रीय समिति के जनरल कार्यालय के निदेशक छाई छी व चीनी विदेश मंत्री वांग यी आदि शामिल हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस की सड़कों पर चीन और फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे हवा में लहरा रहे हैं और सभी क्षेत्रों के स्थानीय लोग चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 5 मई को फ्रांस की राजकीय यात्रा शुरू की। यह राष्ट्रपति शी की पांच वर्षों के बाद फ्रांस की फिर एक बार राजकीय यात्रा है, और यह उनकी फ्रांस की तीसरी राजकीय यात्रा भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version