Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russia में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, Vladimir Putin का पद पर बरकरार रहना लगभग तय

December 7, 2023

Russia में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, Vladimir Putin का पद पर बरकरार रहना लगभग तय

मॉस्कोः रूस के सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पांचवीं बार चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की तारीख 17 मार्च 2024 तय की हैं। पुतिन (71) ने अभी तक चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव की तारीख तय होने के साथ उनके आगामी दिनों में ऐसा करने की उम्मीद है। पुतिन द्वारा किए गए संवैधानिक सुधारों के तहत वह अगले साल अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो बार और छह साल के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

रूस की राजनीतिक प्रणाली पर कड़ी पकड़ बनाए रखने के साथ पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव में उन्हें चुनौती देने वाले उनके संभावित आलोचक या तो जेल में बंद हैं या विदेश में रह रहे हैं और ज्यादातर स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वतंत्र जनमत सव्रेक्षणों के अनुसार, यूक्रेन में सैन्य अभियान और निजी सैन्य कंपनी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत का पुतिन की साख पर कोई असर पड़ता नहीं दिखता है। मार्च में होने वाले चुनाव से पुतिन के कम से कम 2030 तक सत्ता में बने रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें