Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अंगोला के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने की घोषणा की

March 16, 2024

चीन और अंगोला के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने की घोषणा की

15 मार्च की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यात्रा पर आये अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंको के साथ वार्ता की ।दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन-अंगोला संबंधों को सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने की घोषणा की ।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन अंगोला संबंध अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बदलाव की कसौटी पर खरे उतरे हैं ,जिसने दोनों देशों की जनता को ठोस लाभ पहुंचाया है ।दोनों पक्षों को परंपरागत मित्रता बरकरार रखते हुए एकता व सहयोग मजबूत कर एक दूसरे का समर्थन और समान विकास पूरा करना चाहिए ।

शी ने बल दिया कि चीन और अंगोला सहयोग का आधार अच्छा है ,आकार बड़ा है और अधिपूरकता मज़बूत है ।दोनों पक्षों को उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड सहयोग मजबूत करना ,विकास रणनीतियों के जुड़ाव को बढ़ाना और व्यवसायिक सहयोग की गुणवत्ता उन्नत करनी चाहिए । बातचीत में शी ने कहा कि वर्तमान में विकासशील देशों का सामूहिक उदय अनिवार्य है ।चाहे वैश्विक शासन हो या विकास व समृद्धि ,वैश्विक दक्षिण को गैरहाज़िर नहीं होना चाहिए ।

लोरेंको ने कहा कि अंगोला-चीन संबंध का उच्च स्तरीय विकास बना रहता है ।अंगोला अधिक चीनी उद्यमों के निवेश का स्वागत करता है और चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय मज़बूत करने को तैयार है । वार्ता के बाद दोनों राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में सिलसिलेवार सहयोगी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये गये ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें