Site icon Dainik Savera Times

चीन और मालदीव के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों के विकास का रणनीतिक नियोजन करेंगे

5 जनवरी को चीन ने घोषणा की कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर 8 से 12 जनवरी तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे ।इस यात्रा का परिचय देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने बताया कि वर्तमान में चीन मालदीव संबंध नये ऐतिहासिक स्थल पर खड़े हैं।विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों के विकास का रणनीतिक नियोजन करेंगे और चीन-मालदीव संबंध नयी मंजिल पर ले जाएंगे ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग राष्ट्रपति मुइज्जू के सम्मान में स्वागत रस्म करेंगे और स्वागत भोज देंगे ।दोनों नेता औपचारिक वार्ता करेंगे और सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित होंगे।चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग और एनपीसी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष चो लची अलग-अलग तौर पर राष्ट्रपति मुइज्जू से भेंट करेंगे ।

उन्होंने कहा कि चीन और मालदीव की मित्रता का लंबा इतिहास है ।राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 52 वर्षों में दोनों देशों ने हमेशा एक दूसरे का सम्मान व समर्थन कर बड़े व छोटे देशों के बीच समानतापूर्ण बर्ताव और पारस्परिक लाभ व साझा जीत की मिसाल खड़ी की है ।दस साल में चीन और मालदीव संबंधों का गहराई में विकास हुआ ।बेल्ट एंड रोड सहनिर्माण और विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं और परंपरागत मित्रता निरंतर बढ़ती रही है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

Exit mobile version